Main Menu
Madhya Pradesh
Education Portal
06/20/2013 05:56:41
Child Tracking System
Skip Navigation Links
Welcome to Child Tracking System
Chlid Tracking System

किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यकालीन समय मे
-------- से मोबाइल नंबर -------- पर संपर्क करें

स्कूल चलें अभियान के अंतर्गत गतवर्ष तक ग्राम शिक्षा पंजी (VER) में बच्‍चों की नामवार जानकारी ली जाती थी एवं यह जानकारी ऑनलाईन रूप में पोर्टल में दर्ज नहीं होती थी। केवल बसाहट स्‍तर पर संकलित एकजाई संख्‍यात्‍मक जानकारी को पोर्टल में दर्ज किया जाता था। केवल "शाला से बाहर" एवं "विशेष आवश्यकता वाले बच्चों" की बच्‍चों की नामवार विस्‍तृत जानकारी पोर्टल में दर्ज होती थी।

परिवर्तन - सत्र 2012-13 से सर्वे से प्राप्‍त कक्षा-1 में प्रवेश योग्‍य बच्‍चों की नामवार विस्‍तृत जानकारी पोर्टल में दर्ज की जावेगी। आगामी सत्रों में कक्षाओं के बढते क्रम में बच्चों की जानकारी पोर्टल में अपडेट होगी।

नवीन व्यवस्था के फायदे -
1. लक्ष्‍य समूह की स्‍पष्‍ट जानकारी/आकलन
2. जून/जुलाई में लक्ष्‍य समूह के विरूद्ध दर्ज बच्‍चों की स्थिति का आकलन
3. प्रत्‍येक बच्‍चों की प्रोफाईल का निर्माण
4. डुप्लीकेट नामांकन की समाप्ति
5. बच्चों को दिये जाने वाले प्रोत्साहन यथा(नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, साईकिल इत्यादि में वास्तविक स्थिति अनुसार व्यय
6. आगामी वर्षों में बच्‍चों की शिक्षा की निरन्‍तरता की ट्रेकिंग की जा सकेगी बैंक खाते इत्‍यादि दर्ज होने के पश्‍चात जून/जुलाई में शासन के साथ M

कक्षा-1 में नामांकन की जानकारी उक्तानुसार पोर्टल में नामवार दर्ज बच्चों की संख्या के अनुसार ही मान्य होगी। यदि कोई बच्चा उक़्त प्रक्रिया के माध्यम से पोर्टल में पंजीकृत किये बिना विद्यालय में प्रवेशित हो जाता है, उस स्थिति में जनशिक्षक द्वारा सर्वप्रथम बच्चे की जानकारी पोर्टल में दर्ज की जावेगी तत्पश्चात उस बच्चे को प्रवेशित संस्था के डाईसकोड के साथ मैप किया जावेगा।

PROCESS
1. कक्षा पहली में दर्ज होने वाले बच्चों की निम्नलिखित बिन्दुओं पर जानकारी 1.बच्चे का प्रथम नाम 2.बच्चे का उपनाम, 3.पिता का प्रथम नाम 4.माता का प्रथम नाम 5.लिंग (B/G), 6.जन्मतिथि, 7.जाति(GEN/SC/ST/OBC), 8.विकलांगता(Y/N), 9.क्या बच्चा इन परिवार से है(BPL/मुस्लिम अल्पसंख्यक/पलायन)

2. यह जानकारी 16 अप्रेल से 25 अप्रेल के मध्य एकत्रित की जावेगी. 30 मई तक पोर्टल में एंट्री की जावेगी।
3. 15 जून से प्रारम्भ स्कूल चलें अभियान के तहत उक्तानुसार बच्चों को विद्यालय के डाईसकोड के साथ मैप किया जावेगा।
4. सत्र 2012-13 में कक्षा-1 में नामांकन की जानकारी उक्तानुसार दर्ज बच्चों की संख्या के अनुसार प्राप्त होगी। कक्षा-1 में नामांकन के संख्यात्मक आंकडे पृथक से प्राप्त नहीं किये जावेंगे।
5. सत्र 2013-14 में कक्षा पहली में दर्ज होने वाले बच्चों की निम्नलिखित बिन्दुओं पर जानकारी के साथ सत्र 2012-13 में कक्षा-1 में दर्ज बच्चों को अगले सत्र 2013-14 में स्कूल की रिपोर्ट के अनुसार कक्षा-2 में Online Promote किये जावेंगे।
6. अगले सत्र 2013-14 में कक्षा-1 के साथ-साथ कक्षा-2 में नामांकन के संख्यात्मक आंकडे पृथक से प्राप्त नहीं किये जावेंगे। आगामी सत्रों में कक्षाओं के बढते क्रम में बच्चों की जानकारी पोर्टल में दर्ज होगी।