Main Menu
Madhya Pradesh
Education Portal
06/20/2013 03:23:37
Cycle Distribution Monitoring
Skip Navigation Links


ऑनलाइन निःशुल्क साइकिल वितरण प्रणाली का विवरण

उद्देश्य :
नि:शुल्क साइकिल योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु ऑनलाइन प्रणाली का उपयोग

प्रक्रिया :

गतवर्ष के लक्ष्य के आधार पर जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा स्कूल को राशि जारी की जावेगी। स्कूल द्वारा साइकिल हेतु पात्र बालक/बालिका की निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षरित जानकारी बी.आर.सी. को प्रेषित की जावेगी। बी.आर.सी. द्वारा पोर्टल में पृविष्टी उपरांत जानकारी लॉक की जावेगी। स्कूल द्वारा बच्चों को वितरित किये गये चेक की जानकारी बी.आर.सी. द्वारा पोर्टल में पृविष्टी की जावेगी। "जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा स्कूल को साईकिल मद में आवंटित राशि", "पात्र बालक/बालिका की संख्या" एवं "वितरित किये गये चेक राशि" के आधार पर जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा स्कूलवार अतिरिक्त मांग/शेष का समायोजन किया जावेगा। स्तरवार विस्तृत प्रक्रिया निम्नानुसार होगी :-
स्तर गतिविधि समयसीमा
डी.पी.सी. गतवर्ष के लक्ष्य के आधार पर जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा स्कूल को राशि जारी 15 जुलाई तक
स्कूल शाला में प्रवेशित पात्र बालक/बालिका की जानकारी निर्धारित प्रारूप (प्रपत्र क्र.-1) में बी.आर.सी. को प्रेषित करना 20 जुलाई तक
स्कूल बच्चों को चेक का वितरण 20 जुलाई तक
बी.आर.सी. स्कूल से प्राप्त प्रपत्र क्र.-1 की जानकारी को पोर्टल में दर्ज करने के उपरांत लॉक करना। 25 जुलाई तक
बी.आर.सी. स्कूलवार पात्र बालक/बालिका की रिपोर्ट (प्रपत्र क्र.-2) पोर्टल से निकालकर स्कूल को भेजना। 10 अगस्त तक
स्कूल स्कूल द्वारा बच्चों को वितरित किये गये चेक की जानकारी रिपोर्ट क्र.-2 मे भरकर बी.आर.सी. को प्रेषित करना 20 अगस्त तक
बी.आर.सी. साईकिल वितरण चेक की जानकारी की ऑनलाइन पृविष्टी उपरांत लॉक करना 30 अगस्त तक
डी.पी.सी. स्कूल को साईकिल मद में आवंटित राशि", "पात्र बालक/बालिका की संख्या" एवं "वितरित किये गये चेक राशि" के आधार पर जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा स्कूलवार अतिरिक्त मांग/शेष का समायोजन करना। (रिपोर्ट क्र.-1 एवं 2) 10 सित. तक

ऑनलाइन निःशुल्क साइकिल वितरण प्रणाली

निर्देश:- निशुल्क साइकिल योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा ऑनलाइन प्रणाली के उपयोग हेतु जिला परियोजना समन्वयक को दि. 15.09.2009 को निर्देश जारी कर दिए हैं ( निर्देश की प्रति देखें ) | जिलो को अभी तक वितरित साइकिलों की स्कूल-वार , बालिका-वार सूची पोर्टल पर प्रविष्ट करना है तथा अतिरिक्त मांग को भी स्कूल-वार , बालिका-वार पोर्टल पर प्रविष्ट करना है | पोर्टल पर उपलब्ध मांग के आधार पर ही नया आवंटन जारी किया जावेगा |

मध्य प्रदेश शासन द्वारा कक्षा 6ठीं एवं 9वीं में दर्ज पात्र बालिकाओं को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है । निशुल्क साइकिल योजना का लाभ समस्त वर्गों की ऐसी समस्त बालिकाओं को मिलता है जिनके जिनके ग्राम में माध्यमिक शिक्षा सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा जो अन्य ग्राम/शहर में जाकर शासकीय शालाओं की कक्षा 6ठीं एवं 9वीं में प्रवेश लेकर अध्ययन करती है| 

योजना के अर्न्तगत कक्षा 6ठीं की बालिकाओं के लिए 18 इंच साइकिल हेतु अधिकतम अनुदान राशि रु.2300/-एवं कक्षा 9वीं की बालिकाओं के लिए 20 इंच साइकिल हेतु अधिकतम अनुदान राशि रु.2400/-प्रति पात्र बालिका के मान से साइकिल क्रय हेतु राज्य शासन द्वारा दी जाती है| 

गत वर्ष 1.98 लाख बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिला था | इस योजना से बालिकाओं की अध्ययन में रूचि बड़ी है, ड्राप-आउट बालिकाओं की संख्या में कमी आई एवं उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हों रही है | 

ऑनलाइन निशुल्क साइकिल वितरण प्रणाली -   

-> इस प्रणाली में ब्लाक/जिले द्वारा स्कूल-वार, निशुल्क साइकिल प्रदान करने हेतु पात्र बालिकाओं के नाम तथा अन्य जरूरी डाटा को ऑनलाइन पोर्टल में प्रविष्ट किया जावेगा| शासन द्वारा इस डाटा को एकजाई कर आवश्यक राशिः उपलब्ध कराई जावेगी | 

-> राज्य तथा जि्ला स्तर पर पूरी योजना के कार्यान्वयन की मॉनीटरिंग भी ऑनलाइन की जा सकेगी | इस प्रणाली के उपयोग से इस योजना के कार्यान्वयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं गति आवेगी |

-> इस योजना की सभी हितग्राही बालिकाओं की स्कूल-वार, ग्राम-वार सूची भी पारदर्शिता तथा जन सामान्य में सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) की प्रवृत्ति को पैदा करने हेतु उपलब्ध कराई जा रही है|